अखिल विश्व गायत्री परिवार का कारागार सुधार अभियान संपन्न

    02-Sep-2026
Total Views |

GVFRG 
येरवड़ा, 1 सितंबर (आ.प्र.)

अखिल विश्व गायत्री परिवार के कारागार सुधार अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार वाघोली केंद्र द्वारा येरवड़ा जेल, रक्षाबंधन एवं आत्म-रूपांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन बंदियों को व्यसन, नकारात्मकता, मानसिक अवसाद और संकीर्णताओं से मुक्त कर उनकी चेतना जागृत करने का प्रयास था. परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा निर्देशित पारंपरिक कर्मकांड के अनुसार कार्यक्रम की व्यवस्था प्रतिभा मुले व उनकी सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गई. 200 से अधिक बंदी भाइयों को हेमाद्रि संकल्प शुद्धि व्रत दिलाया गया. इसके बाद गायत्री परिवार की बहनों ने बंदियों की कलाइयों पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधा. कारागार प्रशासन को तुलसी के पौधे और युगऋषि के अमूल्य ‌‘वाङ्मय‌’को जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को सप्रेम समर्पित किया गया. गायत्री परिवार के परिजन प्रतिभा मुले, भानुदास मुले, कमलेश त्रिवेदी, पुष्पलता सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, मंजुलता सिंह, महादेवी, दक्षा चौधरी, ललिता पांडे, अविनाश काटे, चंदनशिव आदि ने रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम को सफल बनाया.