संजीवनी वर्ल्ड स्कूल में भारतीयता की अभूतपूर्व प्रदर्शनी

दहिसर स्थित स्कूल में डॉ. श्याम अग्रवाल की प्रेरणा से आयोजित हुआ कार्यक्रम

    02-Sep-2026
Total Views |

 vgfsgv
मुंबई, 1 सितंबर (आ.प्र.)

दहिसर स्थित संजीवनी वर्ल्ड स्कूल में भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और राष्ट्र निर्माण की भावना को समर्पित एक अनूठी और भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. स्कूल के संरक्षक डॉ. श्याम अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित यह प्रदर्शनी वर्तमान में पूरे मुंबई में चर्चा का केंद्र है. प्रदर्शनी के उद्घाटन पर प्रबंधन से जुड़े डॉ. सुनील अग्रवाल, धवल अग्रवाल, आरती अग्रवाल, कविता अग्रवाल, इंदू अग्रवाल, अंजली अग्रवाल सहित कई गणमान्य, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे. डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. सीमा नेगी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी के उद्देश्यों और विजन पर प्रकाश डाला. यह पूरी प्रदर्शनी अलग-अलग थीम वाले आकर्षक कक्षों में विभाजित है. ‌‘विरासत कक्ष‌’ में भारत की ज्ञान परंपरा, विज्ञान और जीवन- मूल्यों को दर्शाया गया है, जबकि ‌‘आस्था कक्ष‌’ में देश की विविध परंपराओं और आध्यात्मिक मान्यताओं को प्रस्तुत किया गया है. ‌‘गहरा राज कक्ष‌’ में इतिहास के कम चर्चित अध्यायों और आविष्कारों को सामने लाया गया है. पुकार कक्ष पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, संपूर्ण रामायण यात्रा, दशावतार, भजन जैमिंग और आस्था व विज्ञान के समन्वय वाला विशेष हवन कक्ष इस आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे. इस भव्य आयोजन का समापन एक भावपूर्ण रथ यात्रा के साथ हुआ. प्रदर्शनी पूरे सितंबर तक खुली रहेगी.