ईडी द्वारा 3200 करोड़ के शराब घोटाले में छापा

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निजी सहायक पर शिकंजा कसा

    02-Sep-2026
Total Views |
 
sharab
दुर्ग, 1 सितंबर (वार्ता)
छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक रहे केके चंद्राकर के आवास पर मंगलवार काे दबिश देकर जांच शुरू की.
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह करीब छह बजे दाे-तीन गाड़ियाें से केके चंद्राकर के घर पहुंची. अधिकारियाें की टीम आवास पर माैजूद दस्तावेजाें और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है. उन पर 3200 कराेड का शराब घाेटाला करने का आराेप है.
 
ईडी की इस कार्रवाई काे लेकर फिलहाल आधिकारिक ताैर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि केके चंद्राकर के आवास पर की जा रही जांच किस मामले से संबंधित है. कार्रवाई की वजह और इससे जुड़े अन्य तथ्याें काे लेकर ईडी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. उल्लेखनीय है कि करीब 12 दिन पहले भी ईडी ने कथित शराब घाेटाला मामले में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में अलग-अलग ठिकानाें पर दबिश दी थी. रायपुर में कांग्रेस नेता रामगाेपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में सिहावा राेड स्थित उनके घर पर करीब नाै घंटे तक कार्रवाई चली थी. इस दाैरान टीम कुछ अहम दस्तावेज अपने साथ लेकर गई थी. रामगाेपाल अग्रवाल काे शराब, काेल और कस्टम फिलिंग घाेटाले में आराेपी बनाया गया है. इसी कार्रवाई के दाैरान दुर्ग में बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता के घर पर भी ईडी की टीफ पहुंची थी.