गणेश बीडकर ‌‘ग्रीन क्रूसेडर अवॉर्ड‌’ से सम्मानित

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और केंद्रीय महिला व बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने दिया पुरस्कार

    02-Sep-2026
Total Views |
GFSG 
पुणे, 1 सितंबर (आ.प्र.)

पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक प्रतिबद्धता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए पुणे मनपा के सभागृह नेता गणेश बिडकर को ‌‘ग्रीन क्रुसेडर अवॉर्ड- 2026‌’ से सम्मानित किया गया. राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर विधान परिषद सभापति राम शिंदे, पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य उपस्थित थे. भामला फाउंडेशन और पंचशील फाउंडेशन द्वारा पुणे चैप्टर के तहत यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ. पिछले कई वर्षों से पुणे मनपा में नगरसेवक, शहर सुधार समिति के अध्यक्ष, स्थायी समिति के अध्यक्ष तथा सदन नेता जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां गणेश बिड़कर ने प्रभावी ढंग से संभाली हैं. इन जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने खुद को केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए प्रत्यक्ष कार्रवाई, जनभागीदारी और दीर्घकालीन सकारात्मक बदलाव लाने को हमेशा प्राथमिकता दी है.