भाेसरी, 1 सितंबर (आ.प्र.)
शहर के चिंचवड़, पिंपरी और भाेसरी, इन तीनाें विधानसभा क्षेत्राें की ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त काे प्रकाशित कर दी गई है. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दाैरान लगभग 35.31% यानी 6 लाख 8 हजार 927 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर रह जाने की बात सामने आई है.
शहर के कुल 17 लाख 24 हजार 537 मतदाताओं में से बड़ी संख्या में नागरिकाें के नाम सूची में नहीं हाेने के कारण प्रशासन द्वारा 1 से 30 सितंबर के दाैरान सत्यापन और संशाेधन का विशेष अवसर प्रदान किया गया है. विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ाें की बात करें ताे चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 6 लाख 87 हजार 448 मतदाताओं में से रिकाॅर्ड 2 लाख 70 हजार 23 मतदाता सूची से बाहर रहे हैं.
केवल 4 लाख 17 हजार 425 मतदाताओं काे ही शामिल किया गया है.
पिंपरी विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 1 हजार 175 मतदाताओं में से 2 लाख 36 हजार 278 मतदाताओं के नाम सूची में हैं, जबकि 1 लाख 65 हजार 795 ई-फाॅर्म एकत्र नहीं हाे सके.
वहीं भाेसरी क्षेत्र में 6 लाख 35 हजार 914 में से 4 लाख 61 हजार 907 मतदाताओं काे शामिल किया गया है, जबकि शेष मतदाता ई-फाॅर्म न मिलने, मैपिंग न हाेने और जानकारी में विसंगतियाें के कारण सूची से बाहर रह गए हैं. इस पृष्ठभूमि में चुनाव विभाग ने नागरिकाें से 1 से 30 सितंबर तक एक महीने की अवधि के दाैरान दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है. इस दाैरान प्राप्त आवेदनाें का 21 अक्टूबर तक निस्तारण कर 4 नवंबर काे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.