पिंपरी, 1 सितंबर (आ.प्र.)
बीजेपी एक परिवार है और सभी काे साथ लेकर चलने का प्रयास किया जा रहा है. मैं सभी काे सभागृह में बाेलने का अवसर देता हूं, फिर भी बीच में काेई भी उठ खड़ा हाेता है और बाेलने लगता है. छह महीने से सभी का नाटक देख रहा हूं, मेरी सहनशीलता खत्म हाे चुकी है.
अब मैं किसी की नहीं सुनूंगा. अगर हंगामा किया ताे सीधे निलंबित कर दूंगा, यह सख्त चेतावनी महापाैर रवि लांडगे ने बीजेपी के नगरसेवकाें काे दी.
महापाैर के इस आक्रामक रुख के बाद सभी नगरसेवकाें में सन्नाटा छा गया. मनपा की अगस्त महीने की साधारण सभा काे मजबूरी में स्थगित करना पड़ा था, जिसके बाद सितंबर महीने की बैठक बुधवार(2) आयाेजित की गई है. इसी पृष्ठभूमि में मंगलवार (1 सितंबर) काे मनपा में बीजेपी नगरसेवकाें की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में महापाैर ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी ही पार्टी के नगरसेवकाें काे जमकर खरी-खाेटी सुनाई. बैठक में सभागृह की कार्यवाही व गरिमा, नगरसेवकाें के बीच समन्वय, विषयाें पर चर्चा और सभागृह में अनुशासन काे लेकर तीखी बहस हुई.
सभा की कार्यवाही अधिक अनुशासित, नियमबद्ध और जनहित के मुद्दाें पर केंद्रित रहे, इस दृष्टि से सभी नगरसेवकाें काे निर्देश दिए गए. सदन में व्यक्तिगत आराेप-प्रत्याराेप, असंसदीय या आपत्तिजनक भाषा, नारेबाजी, हंगामा, महापाैर के निर्देशाें का उल्लंघन या सभागृह की प्रतिष्ठा काे ठेस पहुंचाने वाला आचरण न करें. यह चेतावनी भी दी गई कि यदि सभागृह के अनुशासन का गंभीर या बार-बार उल्लंघन हुआ, ताे लागू नियमाें और प्रावधानाें के अनुसार संबंधित नगरसेवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
प्रत्येक सदस्य काे सभागृह की गरिमा बनाए रखनी चाहिए. किसी भी विषय पर बाेलने के लिए सदस्याें काे हाथ उठाकर महापाैर की अनुमति लेनी चाहिए. बाेलने का अवसर मिलने के बाद ही अपनी बात रखें. एक ही समय में कई सदस्याें का बाेलना, बिना अनुमति के अपनी सीट से बाेलना, अन्य सदस्याें के भाषण में बाधा डालना या सभा की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने से बचें. चर्चा के दाैरान केवल संबंधित विषय पर ही बाेलें और अप्रासंगिक या अनावश्यक बयानाें से बचें, ऐसे निर्देश दिए गए.
एनसीपी के आराेपाें का जवाब प्रशासन देगा स्थगित बैठक के विषयाें काे साधारण सभा में शामिल करने के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) ने महापाैर और आयुक्त काे नाेटिस जारी किया है.
हालांकि, सभा आयाेजित करने का अधिकार महापाैर का है. प्रशासन से चर्चा के बाद ही बैठक तय की गई है, इसलिए एनसीपी की ओर से लगाए जा रहे आराेपाें का जवाब बीजेपी का काेई भी सदस्य न दे; प्रशासन उन्हें जवाब देगा.
प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कल हाेगी बैठक मनपा में सत्ता में आए छह महीने से अधिक का समय हाे चुका है. हालांकि, पदाधिकारियाें के बीच समन्वय की भारी कमी और पार्टी में गुटबाजी बढ़ने के कारण शहर का विकास बाधित हाेने का आराेप विपक्ष द्वारा लगाया जाने लगा है. इसे देखते हुए नए सिरे से काेर कमेटी का गठन किया गया है. सूत्राें के अनुसार, इस नई कमेटी की बैठक गुरुवार (3 सितंबर) काे प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में हाेगी.