पंजाब नेशनल बैंक में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप

    02-Sep-2026
Total Views |
 
PNB
सहारनपुर (यूपी), 1 सितंबर (वि.प्र.)
पंजाब नेशनल बैंक में 17 कराेड़ के नकली नाेट मिलने से हड़कंप मच गया.
यूपी के सहारनपुर ब्रांच में 4 लाख रुपये के शार्टेज जांच के दाैरान बड़ा घाेटाला उजागर हुआ.
 
भंडाफाेड़ के बाद स्थानीय ब्रांच से लेकर मुख्यालय तक हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में तीन अधिकारियाें काे सस्पेंड कर दिया गया. इसके अलावा सीसीटीवी में खजाने का हाउसकीपर पैसा निकालता दिखने से कई अधिकारी व कर्मचारी सकते में हैं. मेरठ और दिल्ली से आयी आरबीआई की टीमें जांच-पड़ताल में जुटी हैं.
 
जाली नाेटाें के पीछे किसी बड़े रैकेट के हाेने की संभावना जताई गई. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार सहारनपुर के घंटाघर के पास साेफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट से 11.50 कराेड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक के जयपुर कार्यालय भेजे गए थ
 
वहां नाेटाें की जांच के दाैरान 4,30,900 रुपये की कमी सामने आई. इसके बाद बैंक मुख्यालय से टीम सहारनपुर पहुंची और करेंसी चेस्ट की जांच शुरू हुई.
 
जांच आगे बढ़ी ताे बड़ी मात्रा में जाली नाेट सामने आते गए. पीएनबी की सहारनपुर जिले में करीब 72 शाखाएं हैं और दाे करेंसी चेस्ट संचालित हाेते हैं. इनमें एक घंटाघर के पास साेफिया मार्केट और दूसरा गंगाेह में है.