पुणे, 1 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
भारतीय हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की पृष्ठभूमि में पुणे ग्रामीण पुलिस की ओर से अधिकारियाें और कर्मचारियाें की शारीरिक एवं मानसिक तंदुरुस्ती के लिए तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का आयाेजन किया गया. 28 से 30 अगस्त के दाैरान ‘एक घंटा मैदान में’ और‘संडे ऑन साइकिल’अभियान चलाए गए.
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल की अध्यक्षता में तथा पुलिस उपाधीक्षक (गृह) अविनाश शिलीमकर और रिजर्व पुलिस निरीक्षक रवींद्र काेली की उपस्थिति में ये कार्यक्रम आयाेजित किए गए. 28 अगस्त काे पाषाण राेड स्थित कवायद मैदान में सुबह सात से आठ बजे तक स्ट्रेचिंग, वाॅकिंग, रनिंग और विभिन्न शारीरिक व्यायाम कराए गए. इस दाैरान 100 मीटर और 400 मीटर दाैड़ प्रतियाेगिताएं भी आयाेजित की गईं.29 अगस्त काे भी स्ट्रेचिंग, वाॅकिंग, रनिंग और शारीरिक व्यायाम कराया गया. इसके बाद महिला पुलिसकर्मियाें के लिए नींबू-चम्मच प्रतियाेगिता और जुंबा डांस का आयाेजन किया गया. साथ ही क्विक रिस्पाॅन्स टीम, रिक्रूट पुलिस काॅन्स्टेबल और अन्य शाखाओं के पुलिस कर्मचारियाें के बीच फुटबाॅल मैच भी खेला गया.
इस बीच, 30 अगस्त काे ङ्गर्डीपवरू ेप उूलश्रशफ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से पाषाण तक करीब पांच किलाेमीटर साइकिलिंग की गई. इस अभियान में पुलिस अधिकारियाें और कर्मचारियाें के साथ विभिन्न क्षेत्राें के नागरिकाें तथा साइकिल प्रेमियाें सहित कुल 64 साइकिल सवाराें ने भाग लिया.
पुलिस उपाधीक्षक अविनाश शिलीमकर ने सहभागी साइकिल सवाराें का आभार व्यक्त किया. उन्हाेंने कहा कि ‘एक घंटा मैदान में’ और ‘संडे ऑन साइकिल’केवल एक अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए. नियमित खेल और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तनाव कम हाेता है और आत्मविश्वास बढ़ता है, ऐसा भी उन्हाेंने कहा.
भारत सरकार के खेल मंत्रालय की पहल के अनुरूप आयाेजित यह तीन दिवसीय कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.