फायरब्रिगेड दल के जवानों का व्यापारियों ने किया सम्मान

    02-Sep-2026
Total Views |
VGFV
रविवार पेठ, 1 सितंबर (आ.प्र.)

 रविवार पेठ, बोहरी आली क्षेत्र में शुक्रवार, 28 अगस्त को एक पांच मंजिला दुकान में भीषण आग लगी थी. अग्निशामक दल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर तुरंत काबू पाया और एक बड़े हादसे को होने से टाल दिया. जवानों की इस बहादुरी और त्वरित कार्रवाई के लिए क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा उनका भावुक सम्मान किया गया. एक दुकान की छत पर रात करीब 8 बजे आग लग गई. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और जवानों ने लोहिया नगर से रविवार पेठ की दूरी महज 7 मिनट में तय करके एक भयानक हादसे को होने से रोक लिया. इस सराहनीय कार्य के लिए ‌‘व्यापारी महामंडल एसोसिएशन (पुणे)‌’ के अध्यक्ष सुरेश जैन के हाथों फायर इंजन ड्राइवर गणेश पराते का सम्मान किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) और पंकज जगताप (स्टेशन ड्यूटी ऑफिसर) के साथ व्यापारी साथी अशोक सारडा, दीपक जैन, सिद्धार्थ जैन, राजू गाला और उस दुकान के मालिक राजू खुराना उपस्थित थे.