पुणे फेस्टिवल में 1,200 से अधिक युवा व बाल कलाकारों ने बांधा समां

    20-Sep-2026
Total Views |

gfg
38वें पुणे फेस्टिवल के अंतर्गत बालगंधर्व रंगमंदिर में 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के उभरते बाल कलाकारों के लिए ‌‘उगवते तारे‌’ और 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा कलाकारों के लिए ‌‘इंद्रधनु‌’ कार्यक्रम संपन्न हुआ. इन कार्यक्रमों में पुणे और आसपास के क्षेत्रों के 60 से अधिक स्कूलों के 1,200 से ज्यादा बाल व युवा कलाकारों ने हिस्सा लेकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर पुणे फेस्टिवल के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, मुख्य संयोजक एडवोकेट अभय छाजेड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य संयोजक डॉ. सतीश देसाई, पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेश बागवे व ट्रस्टी मोहन टिल्लू ने बाल व युवा कलाकारों को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया सेनगुप्ता ने किया. नीता राजपूत व एडवोकेट सचिन हिंगणेकर ने समन्वयक की जिम्मेदारी निभाई. बालगंधर्व रंगमंदिर में पुणे फेस्टिवल के समन्वयक श्रीकांत कांबले थे.