‌‘प्रवाह 2026 बिजनेस एक्स्पो‌’ को मिल रहा शानदार प्रतिसाद

अभी तक 80% से अधिक स्टॉल हुए बुक नई पीढ़ी को बिजनेस से जोड़ने का प्रयास अग्रवाल समाज पूना द्वारा भव्य आयोजन

    20-Sep-2026
Total Views |
vfgsrvg

 शिवाजीनगर, 19 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
अग्रवाल समाज पुणे द्वारा आयोजित प्रवाह 2026 बिजनेस एक्स्पो को शहर के उद्योग जगत, व्यापारियों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. आगामी 16, 17 और 18 अक्टूबर को डेक्कन कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस तीन दिवसीय एक्स्पो के 80% से अधिक स्टॉल बुक हो चुके हैं, जबकि अब कुछ ही स्टॉल उपलब्ध हैं. इस एक्स्पो में B2B (बीटूबी) के अंतर्गत उद्यमी, उद्योगपति, बिल्डर्स एवं लैंड डेवलपर्स, मैन्युफैक्चरर्स, डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपने व्यवसाय को नए ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा. वहीं B2C स्पेशल एरिया में छोटे व्यवसाय, स्टार्टअप्स, होम- बेस्ड बिजनेस और महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद एवं सेवाएं सीधे हजारों लोगों तक पहुंचाने का मंच मिलेगा. गौरतलब है कि प्रवाह केवल एक बिजनेस एक्स्पो नहीं, बल्कि नए अवसरों, नए कनेक्शन्स और नई पीढ़ी को बिजनेस से जोड़ने का प्रयास है. विशेष रूप से युवाओं, युवा उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप फाउंडर्स और छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों से इस आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की जा रही है. इस अवसर पर बिजनेस ब्रांडिंग विशेषज्ञ संजय अरोरा (नागपुर) वक्ता के रूप में मार्गदर्शन करेंगे. साथ ही निलॉन्स के प्रबंध निदेशक दीपक संघवी, चितले बंधु के इंद्रनील चितले तथा क्विक हील के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कैलाश काटकर सहित कई जाने-माने उद्योग जगत के चेहरों के उपस्थित रहने की जानकारी आयोजकों ने दी है. इस प्रोग्राम के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपति, बिजनेसमैन, स्टार्टअप, वूमेन एंटरप्रेन्योर्स, घर से काम करने वाले छोटे व्यवसाय सभी लोग बढ़- चढ़कर जुड़ रहे हैं.
 
ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील

आयोजकों ने युवाओं, बिजनेस ओनर्स, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स एवं सभी समाज बंधुओं से प्रवाह 2026 से जुड़ने और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है. स्टबुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए झीर्रींररहर्लीीळपशीीशुेि.लेा पर संपर्क किया जा सकता है. जानकारी हेतु इवेंट को-ऑर्डिनेटर संजय प्रिंस (9822040265), मुकेश कानोडिया (9822545650), दीपक बंसल (9209094001). से संपर्क करें.

vfgsrvg 
 
तीन दिवसीय एक्स्पो में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

 इस एक्स्पो में विशेष रूप से पूरे पुणे अग्रवाल समाज की और से अग्रसेन जयंती 18 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. साथ ही अग्रवाल सोशल नेटवर्क ( ASN) की और से 16 अक्टूबर को डांडिया का आयोजन तथा ब्रदरहुड फाउंडेशन की ओर से 17 अक्टूबर को भजन जैमिंग का विशेष प्रोग्राम रखा जाएगा. व्यापार व्यवसाय को एक मंच पर जानकारी के आधार पर जोड़ने के लिए अग्रवाल बिजनेस कनेक्ट द्वारा 17 अक्टूबर को पुणे में स्थित सभी नेटवर्किंग ग्रुप का एक मेगा नेटवर्किंग इवेंट 2-Gather के नाम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें 500 से अधिक बिजनेस मेन भाग लेंगे. भागदौड़ की समय में सेहत पर ध्यान देने के लिए पुणे के सुप्रसिद्ध डॉक्टर का पैनल डिस्कशन का आयोजन 17 अक्टूबर को किया जाएगा. ऊंचाई क्लब की ओर से 18 अक्टूबर को विशेष रूप से कोफी रन का आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को सेहत के प्रति जागरूक किया जाए.  
 
‌‘प्रवाह 2026 बिजनेस एक्स्पो‌’ को मिल रहा शानदार प्रतिसाद

समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास इस वर्ष प्रवाह एक्स्पो के माध्यम से हमारा उद्देश्य समाज के एक साथ जोड़ना है. हमारा प्रयास है व्यापारी, उद्योगपति, महिला उद्यमी, शनल्स और नई पीढ़ी एक-दूसरे से जुड़ें नए बिजनेस अवसरों का निर्माण करें. के इतिहास में पहली बार अग्रवाल के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर सेन जयंती एक साथ मनाने का मानस है. यह आयोजन केवल व्यापारिक वधि तक सीमित न रहकर समाज एकता, सहभागिता और नई पीढ़ी को ने का माध्यम बने, यही उद्देश्य है. - ईेशरचंद गोयल अध्यक्ष, अग्रवाल समाज (पुणे)