दगडूसेठ गणपति उत्सव मंडप में श्री मोरया गोसावी पालकी का स्वागत

    20-Sep-2026
Total Views |
 
bfsb
बुधवार पेठ, 19 सितंबर (आ.प्र.)

श्री मोरया गोसावी द्वारा भाद्रपद महीने में मोरगांव के लिए शुरू की गई पालकी परंपरा, वापसी की यात्रा के दौरान हर साल श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति उत्सव मंडप में आती है. उत्सव मंडप में इस पालकी का स्वागत और आरती श्रीमंत दगडूसेठ गणपति ट्रस्ट के ट्रस्टियों और पदाधिकारियों ने की. साथ ही, चिंचवड़ देवस्थान के ट्रस्टियों ने भी श्री दगडूसेठ गणपति की आरती की. श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल की ओर से 134वां गणेशोत्सव मनाया जा रहा है. इस वर्ष भी उत्सव मंडप में चिंचवड़ देवस्थान ट्रस्ट की ओर से आई हुई पालकी का स्वागत किया गया. इस अवसर पर चिंचवड़ देवस्थान ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मंदार महाराज देव, दगडूसेठ गणपति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने, कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, सहसि चव अमोल केदारी और सुवर्णयुग तरुण मंडल के सौरभ रायकर सहित अन्य ट्रस्टी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.