'यूजीसी' के विरोध में आगरा में फिर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे

पुलिस के साथ नोंकझोंक : यमुना एक्सप्रेस-वे जाम, फिरोजाबाद में भी जोरदार प्रदर्शन

    21-Sep-2026
Total Views |

UGC 
आगरा, 20 सितंबर (वि.प्र.)
यूजीसी’ के विराेध में रविवार काे आगरा में फिर हजाराें प्रदर्शनकारी सड़काें पर उतरे. पुलिस के साथ नाेंकझाेंक हुई. इसके बाद प्रदर्शनकारियाें ने यमुना ए्नसप्रेस-वे जाम करके नारेबाजी की और जाेरदार प्रदर्शन किए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियाें काे कले्नट्रेट जाने से राेकने राेड पर बुलडाेजर जेसीबी लगाकर रास्ता राेका. बता दें कि पिछले 20 दिनाें में 3 बड़े प्रदर्शन से प्रशासन की नींद उड़ गई है. पुलिस की नाकाबंदी ताेड़कर प्रदर्शनकारियाें ने ट्रैक्टर खेताें के रास्ते निकाल लिए. स्थिति काे देखते हुए मुड़ी चाैराहा समेत कई स्थानाें पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, प्रदर्शनकारियाें ने उत्तर प्रदेश गाैसेवा आयाेग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की गाड़ी भी राेक दी.
 
यूजीसी मुक्ति माेर्चा ने यूजीसी बिल के खिलाफ रविवार काे जलेसर राेड स्थित मुड़ी चाैराहे से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च और सभा की घाेषणा की थी. प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर थाना खंदाैली क्षेत्र का मुड़ी चाैराहा छावनी में तब्दील कर दिया गया. आंदाेलनकारियाें काे राेकने के लिए जगह-जगह पीएसी और पुलिस लगा दी गई.
 
आगरा-हाथरस राेड काे नाकेबंदी कर पूरी तरह राेक दिया गया है. मुड़ी चाैराहे से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 25 किलाेमीटर है. पूरे रास्ते पर अधिकारी लगातार मूवमेंट कर रहे हैं. यूजीसी मुक्ति माेर्चा अध्यक्ष रिटायर्ड सीओ धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुबह से भीड़ जमा हाे रही थी. मुड़ी चाैराहे पर सभा का आयाेजन किया गया, जिसमें यूजीसी राेलबैक की आवाज उठाई गई. वहां से निकलने वाले ट्रैक्टर मार्च काे राेकने के लिए अधिकारियाें ने बुलडाेजर मंगा लिए और रास्ते बंद कर दिए. सुबह 11 बजे के बाद पुलिस की नाकाबंदी फेल करते हुए आंदाेलनकारियाें ने ट्रैक्टर खेताें में उतार दिए. छात्राें द्वारा फिराेजाबाद में भी जाेरदार प्रदर्शन किया गया.