नकली खाद बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़ : 9 गिरफ्तार

यूपी में फसल की बेहतर पैदावार के नाम पर धडल्ले से हो रही धोखाधड़ी

    21-Sep-2026
Total Views |
 
UP
बदायूं (यूपी), 20 सितंबर (वि.प्र.)
यूपी में नकली पाेटास खाद बनाने के कारखाने का भंडाफाेड़ करते हुए पुलिस ने 9 लाेगाें काे गिरफ्तार किया है. फसल की बेहतर पैदावार के नाम पर किसानाें के साथ धड़ल्ले से धाेखाधड़ी हाे रही है. संबंधित विभाग के कानाें में जूं तक नहीं रेंगे रही है.
 
बता दें कि बदायूं में नमक व अन्य वस्तुओं काे मिलाकर खाद बनाने का काम जारी था. कृषि विभाग व पुलिस के छापे के बाद पाेल खुली. 300 बाेरी खाद, नमक के बाेरे, मशीन व पैंकिंग का सामान पुलिस ने बरामद किया है.
 
किसान खेत में फसल की बेहतर पैदावार के लिए जिस पाेटाश पर भराेसा करता है, उसी के नाम पर बदायूं में कथित ताैर पर घपलेबाजी का बड़ा खेल चल रहा था.
 
बिल्सी-इस्लामनगर राेड पर खैरी गांव के पास बंद पड़े एक लाॅन काे गाेदाम और उत्पादन केंद्र बनाकर नमक से पाेटाश तैयार करने का मामला सामने आया है. कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में माैके से तैयार बताए जा रहे 300 कट्टे, करीब 300 बाेरी नमक, खाली कट्टे, पैकिंग का सामान और मशीनें बरामद हुईं.
 
माैके से फैक्टरी संचालक समेत नाै लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया है. बाहर से बंद पड़े लाॅन के भीतर क्या चल रहा था, इसकी भनक लगते ही कृषि विभाग की टीम पुलिस के साथ वहां पहुंची. छापेमारी के दाैरान अंदर का नजारा सामने आया ताे टीम ने माैके पर माैजूद लाेगाें काे पकड़ लिया. अधिकारियाें के अनुसार वहां नमक काे पाेटाश के रूप में तैयार कर पैक करने का काम किया जा रहा था.