सड़कों व यातायात में सुधार हेतु प्रयास करेंशह

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    21-Sep-2026
Total Views |

SadakSamsya 
पुणे/चाकण, 20 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
चाकण क्षेत्र की सड़काें, चाैराहाें, पार्किंग व यातायात व्यवस्था काे लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में आयाेजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने अधकिारियाें काे निर्देश दिए. उन्हाेंने कहा चाकण क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक जाम, औद्याेगिक वाहनाें की भारी आवाजाही, सड़काें के गड्ढाें और अनधिकृत पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभिन्न विभाग आपस में समन्वय बनाकर एक विस्तृत कार्य याेजना तैयार करें तथा चरणबद्ध तरीके से उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. उन्हाेंने सड़क मरम्मत के साथ-साथ प्रमुख चाैराहाें के यातायात नियाेजन, भारी वाहनाें के लिए वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के माध्यम से यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
 
जिलाधिकारी कार्यालय में आयाेजित इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक बाबाजी काले, निवासी उपजिलाधिकारी ज्याेति कदम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महाराष्ट्र औद्याेगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
 
चाकण चाैक सहित प्रमुख चाैराहाें का स्वतंत्र सर्वेक्षण कर पैदल यात्रियाें की सुरक्षा के साथ संशाेधित याेजना तैयार की जाएगी. इसके तहत एलिवेटेड पेडेस्ट्रियन वे, सबवे, ट्रैफिक आइलैंड और सुरक्षित टर्निंग पाॅइंट का तकनीकी अध्ययन किया जाएगा. सड़काें पर अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ टाेइंग वाहनाें से गाड़ियां हटाने, जुर्माना लगाने और मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी. औद्याेगिक कंपनियाें काे अपने वाहनाें के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने और खाली जगहाें पर रियल-टाइम निगरानी प्रणाली विकसित करने काे कहा गया है.