एशियन गेम्स में इंडिया ने दो रजत पदक जीते

भारतीय निशानेबाजों ने दोनों पदक 10 मी. एयर राइफल टीम स्पर्धा में हासिल किए

    21-Sep-2026
Total Views |

Shooting 
नागाेया, 20 सितंबर (वार्ता)
भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन के लिए एशियाई खेल 2026 की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना लगभग तय लग रहा था. वह फाइनल मुकाबले के ज़्यादातर समय वह आगे रहीं, 20 शाॅट्स तक उन्हाेंने अपना संयम बनाए रखा और 21वें शाॅट के बाद भी वह आगे थीं, लेकिन अंतिम दाैर में उन्हें रजत पदक से ही संताेष करना पड़ा.
 
एलावेनिल, जाे दिन में पहले ही टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकी थीं, गाेल्डन डबल पूरा करने के बहुत करीब पहुंच गई थीं.
उन्हाेंने 252.4 पाॅइंट्स के साथ अपना सफर खत्म किया, जाे जापान की हिनाता ताइची से केवल 0.6 पाॅइंट्स कम था. ताइची ने निर्णायक अंतिम शाॅट के साथ 253.0 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता और एशियन गेम्स का नया रिकाॅर्ड बनाया. दक्षिण काेरिया की बान ह्याेजिन ने 230.4 अंक के साथ कांस्य पदक जीता.
 
शुरुआत से ही एलावेनिल का दबदबा साफ दिख रहा था. उन्हाेंने 53.1 अंक के साथ शुरुआत की, 10 शाॅट्स के बाद 106.0 अंक तक पहुंचीं और 12 शाॅट्स के बाद अपनी बढ़त काे 126.9 अंक तक बढ़ा लिया. 20 शाॅट्स पूरे हाेने पर भी वह 211.1 अंक के साथ शीर्ष पर थीं और ताइची से 0.3 अंक की मामूली बढ़त बनाए हुए थीं.
 
अंतिम चरणाें में बाजी पलट गई. 21वें शाॅट के बाद भी एलावेनिल आगे रहीं, लेकिन ताइची ने बराबरी कर ली और फिर 22वें शाॅट के बाद 0.3 पाॅइंट्स से आगे निकल गईं्. स्वर्ण पदक वापस पाने के लिए भारतीय शूटर काे शानदार फिनिश की जरूरत थी. आखिरकार मुकाबला अंतिम शाॅट पर आ टिका. एलावेनिल ने 10.1 अंक हासिल किए, लेकिन ताइची ने 10.2 अंक के साथ जवाब देते हुए स्वर्ण पदक पक्का कर लिया और भारतीय शूटर काे बहुत कम अंतर से हरा दिया. इसके बावजूद, यह रजत पदक एलावेनिल के लिए एक शानदार दिन का समापन था, जिन्हाेंने इससे पहले साेनम मस्कर और विदर्शा विनाेद के साथ मिलकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रजत पदक जीता था. भारतीय तिकड़ी ने कुल 1898.0 पाॅइंट्स हासिल किए और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही. चीन ने विश्व रिकाॅर्ड बनाते हुए 1904.2 पाॅइंट्स के साथ स्वर्ण पदक जीता.जापान ने 1897.1 के स्काेर के साथ कांस्य जीता. एलावेनिल ने क्वालिफिकेशन राउंड में 633.5 का स्काेर किया, जबकि साेनम ने 634.1 का स्काेर करके भारत की ओर से सबसे अच्छा क्वालिफाइंग स्काेर हासिल किया और व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई. विदर्शा ने 630.4 का स्काेर किया.
 
टीम के लिए सिल्वर मेडल जीतने में याेगदान देने के बाद, साेनम व्यक्तिगत फाइनल में 167.0 पाॅइंट्स के साथ 6 स्थान पर रहीं. इन दाे रजत के साथ भारत ने आइची-नागाेया गेम्स में अपने पहले निशानेबाजी पदक जीते और एलावेनिल देश के शुरुआती पदक अभियान में सबसे आगे रहीं. उल्लेखनीय है कि एलावेनिल वलारिवन (टाॅप्स काेर एथलीट), विदर्शा के.
 
विनाेद (खेलाे इंडिया एथलीट) और साेनम उत्तम मस्कर (टाॅप्स डेवलपमेंट एथलीट) वाली भारतीय टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में संयुक्त रूप से 1898.0 के स्काेर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता. चीन की टीम ने 1904.2 के स्काेर के विश्व रिकाॅर्ड साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. मेजबान जापान ने 1897.1 स्काेर के साथ कांस्य पदक जीता.