एसआईआर का मतलब अब हो गया 'शाह इंस्टिगेटेड रिमूवल' : कांग्रेस

जयराम रमेश का दावा : 7.8 करोड़ नाम हटे, 5.43 करोड़ मतदाताओं पर लटकी तलवार

    21-Sep-2026
Total Views |
 
SIR
नई दिल्ली, 20 सितंबर (वि.प्र.)
कांग्रेस महासचिव (संचार) और सांसद जयराम रमेश ने मतदाता सूचियाें के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) काे लेकर बड़ा दावा किया है. उन्हाेंने कहा कि एसआईआर के पहले और दूसरे चरण में 7.8 कराेड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए्. यह एसआईआर से पहले की मतदाता सूची के मुकाबले 13 फीसदी है.
 
जयराम रमेश ने एक्स पर जारी किए एक बयान में कहा कि भारत निर्वाचन आयाेग ने जून 2025 में बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू किया था. इसके बाद नवंबर 2025 में 9 राज्याें और 3 केंद्र शासित प्रदेशाें में इसका दूसरा चरण शुरू किया गया.
 
उन्हाेंने कहा कि एसआईआर का तीसरा चरण 2026 के मध्य में 16 राज्याें और 3 केंद्र शासित प्रदेशाें में शुरू हुआ्. इस चरण में अब तक 12 राज्याें और 2 केंद्र शासित प्रदेशाें के आंकड़ाें के आधार पर 36.06 कराेड़ मतदाताओं में से 6.18 कराेड़ के नाम हटाए गए हैं.
 
यह कुल मतदाताओं का 17 फीसदी से अधिक है. कांग्रेस नेता के मुताबिक, इसके अलावा 5.43 कराेड़ मतदाताओं काे नाेटिस जारी कर मतदाता सूची में अपना नाम बनाए रखने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए हैं. उनका दावा है कि इससे 15 फीसदी और मतदाताओं के नाम हटाए जाने का खतरा है.