एमपी में 15 अक्टूबर से पेट्रोल पंप नहीं लेंगे यूपीआई पेमेंट

केंद्र सरकार के नए निर्णय के खिलाफ 4700 से ज्यादा डीलरों ने लिया फैसला

    21-Sep-2026
Total Views |

UPIPayments 
भाेपाल, 20 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
मध्य प्रदेश में 15 अ्नटूबर से पेट्राेल पंपाें पर नहीं ली जाएगी यूपीआई पेमेंट. केंद सरकार के नए निर्णय के खिलाफ मध्य प्रदेश में 4700 से ज्यादा डीलराें ने लिया महत्वपूर्ण फैसला.
 
मध्य प्रदेश में पेट्राेल पंप एसाेसिएशन की एक मीटिंग हुई जिसमें फैसला लिया गया कि 15 अक्टूबर से पेट्राेल पंप डीलर यूपीआई पेमेंट नहीं लेंगे. पेट्राेल पंप एसाेसिएशन की इस मीटिंग में राज्य भर के 4,700 डीलराें ने हिस्सा लिया और सभी ने एकमत से यह फैसला किया कि वह 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक की पेमेंट काे सिर्फ कैश में ही लेंगे.
 
डीलराें का यह फैसला केंद्र सरकार के 0.4% एमडीआर सिस्टम के खिलाफ है. पेट्राेल पंप डीलराें ने कहा कि 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू हाेने से उन्हें नुकसान हाेगा.
इसलिए यह फैसला लिया गया है कि 2000 रुपये से अधिक की पेमेंट सिर्फ कैश में ही ली जाएगी. एसाेसिएशन के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने कहा है, राज्य भर के पेट्राेलियम डीलर केंद्र सरकार की नई पाॅलिसी का विराेध किया है.