पिंपरी, 20 सितंबर (आ.प्र.)
बच्चाें की सुरक्षा और उनके अधिकाराें के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा ‘चाइल्ड फ्रेंडली’ बस पहल शुरू की गई है. इस विशेष बस का उद्घाटन पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त विनय कुमार चाैबे ने किया.
यह पहल पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त कार्यालय की अवधारणा और मार्गदर्शन में स्पेशल चाइल्ड पुलिस टीम और हाेप फाॅर द चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयाेग से आयाेजित की गई है.
उद्घाटन समाराेह में बाेलते हुए पुलिस आयुक्त विनय कुमार चाैबे ने कहा कि बच्चाें की सुरक्षा के लिए समाज में संवेदनशील माहाैल बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है. पुलिस प्रशासन बच्चाें के लिए एक सुरक्षित और ‘चाइल्ड फ्रेंडली’ शहर बनाने के लिए निरंतर विभिन्न पहल कर रहा है. कार्यक्रम के अंत में, पुलिस आयुक्त ने ‘चाइल्ड फ्रेंडली’ बस काे हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की.
इन मान्यवराें की उपस्थिति उद्घाटन समाराेह में महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयाेग की सदस्य शुभांगी तांबट, हाेप फाॅर द चिल्ड्रन फाउंडेशन की संस्थापक डाॅ.कैराेलिन, पुलिस सहआयुक्त शशिकांत महावरकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सारंग आवाड़ (अपराध), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बसवराज तेली (क्षेत्रीय मंडल), पुलिस उपायुक्त राेहिदास पवार (अपराध) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सामाजिक संगठनाें के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
‘चाइल्ड फ्रेंडली’ बस की भूमिका यह बस पिंपरी-चिंचवड़ शहर के विभिन्न हिस्साें में जाकर नागरिकाें काे बाल अधिकाराें की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन के बारे में जागरूक करेगी. बच्चाें से संबंधित कानूनाें और उनके अधिकाराें की जानकारी लाेगाें तक सरल भाषा में पहुंचाई जाएगी. चाइल्ड फ्रेंडली शहर अभियान के तहत शुरू की गई यह पहल बाल सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हाेगी.