पुणे, 20 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
देश की अर्थव्यवस्था आज चाैथे स्थान पर है. जल्द ही हमारी अर्थव्यवस्था 3 रे स्थान पर पहुंचेगी. विकसित भारत के लिए अब युवाओं की जिम्मेदारी भी ज्यादा हैं, क्योंकि दुनिया में सबसे अधिक युवाओं का अपना देश है. युवा शक्ति ही विकसित भारत की बडी शक्ति है. मुझे विश्वास है युवा शक्ति विकसित भारत का सपना पूरा करने में अपना याेगदान जरूर देगी, यह विचार केंद्रीय नागरिक विमान उड्डयन और सहकारिता मंत्री मुरलीधर माेहाेल ने व्यक्त किए.
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयाें और विभागाें में नवनियुक्त देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार काे आयाेजित राेजगार मेला में नियुक्ति पत्र वितरित किए. देश भर में 45 जगहाें पर इस राेजगार मेला का आयाेजन किया गया था.
इस 20वें राेजगार मेले के तहत पुणे विभाग का मुख्य कार्यक्रम बाणेर राेड स्थित यशवंतराव चव्हाण विकास प्रशासन प्रबाेधिनी (यशदा) में, सीजीएसटी और कस्टम जाेन द्वारा आयाेजित किया गया था. पुणे के कार्यक्रम में मुरलीधर माेहाेल के हाथाें 223 नवनियुक्त उम्मीदवाराें काे नियुक्ति पत्र साैंपे गए. कार्यक्रम में केंद्रीय वस्तू एवं सेवा शुल्क (सीजीएसटी) के पुणे विभाग के मुख्य आयुक्त नीरज कन्सल, और प्रधान आयुक्त मिहिर कुमार, प्रधान आयुक्त डी.
अनिल मंच पर उपस्थित थे.पुणे विभाग के राेजगार मेले में केंद्र सरकार के 10 से अधिक महत्वपूर्ण विभागाें में युवाओं का चयन हुआ है. रक्षा, बैंक, सीबीआईसी, डीआरडीओ, डाक, कस्टम्स और रेलवे समेत विभिन्न केंद्रीय विभागाें में चयनीत युवाओं काे नियुक्ति पत्र दिए गए. इस प्रकार विभिन्न संस्थानाें में कुल 223 उम्मीदवाराें काे नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए.
केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर माेहाेल ने कहां कि, केंद्र सरकार द्वारा अब तक हुए राेजगार मेलाें द्वारा 12 लाख से अधिक नियुक्तिपत्र वितरित किए गए हैं.देश का जीडीपी भी अब 7.08 प्रतिशत तक पहुंचा है. दुनिया मेें कई जगहाें पर युद्ध का माहाैल है, ऐसी स्थिति में भी हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में चाैथे स्थान पर है. 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं की जिम्मेदारी ज्यादा है.
नीरज कन्सल ने कहा कि, राेजगार मेला द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की यह पहल है. नियुक्तिपत्र यानि जनसेवा का दायित्व अब युवाओं पर है.्नयाेंकि युवाओं की भी आकांक्षा, मेहनत और राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण भागीदारी है.
नागरिक की सेवा और राष्ट्रहित यही युवाओं की प्रमुख भूमिका है.