कार में आग से न्यूरोसर्जन की मौत

डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तेलंगना में घटी दिल को दहला देने वाली दर्घटना

    21-Sep-2026
Total Views |

Telangana 
हैदराबाद, 20 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय वरिष्ठ न्यूराेसर्जन डाॅ. के. जगदीश बाबू की कार में जिंदा जलने से दर्दनाक माैत हाे गई.
 
मामले में उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हाेकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई.
आग इतनी तेजी से फैली कि डाॅक्टर काे बाहर निकलने का माैका नहीं मिला और वे ड्राइविंग सीट पर ही जलकर खाक हाे गए. पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना खम्मम-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिल्ललमर्री फ्लाईओवर के पास सुबह करीब 7:15 बजे हुई.
डाॅ. जगदीश बाबू खम्मम के एक निजी मेडिकल काॅलेज में न्यूराेसर्जरी विभाग के प्रमुख थे और वहां के अस्पताल में कार्यरत थे. वे रविवार सुबह अपनी कार से खम्मम से हैदराबाद जा रहे थे, जहां उनका परिवार रहता है. खम्मम ग्रामीण के सीआई जी. राजशेखर के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है.