या मुंबई में BMW कार पुल से 75 फीट नीचे गिरी: 3 मृत

एक युवक गंभीर रूप से घायल, चारों की उम्र 17 से 23 वर्ष के बीच

    21-Sep-2026
Total Views |

CostalRoad 
मुंबई, 20 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
रविवार की सुबह दक्षिण मुंबई के काेस्टल राेड पर एक भयावह और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. अनियंत्रित रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार एक पुल से टकराकर नीचे गिर गई, जिससे तीन युवकाें की माैत हाे गई और एक गंभीर रूप से घायल हाे गया.
 
मिली जानकारी के अनुसार, काली बीएमडब्ल्यू कार तेज रफ्तार में थी तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खाे दिया. इस भयावह दुर्घटना में शनाय ग़ज्जल, धीरिया सेठ और एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की माैत हाे गई. आदित्य ओसवाल नाम का एक युवक इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाे गया और अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सा सूत्राें के अनुसार, उसकी हालत गंभीर है. दुर्घटना में शामिल बीएमडब्ल्यू कार दीव-दमन क्षेत्र के सिलवासा के पासिंग की रहने वाली है.
 
यह काली बीएमडब्ल्यू कार सिलवासा (गुजरात) से गुजर रही थी और मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर तेज गति से जा रही थी. जब यह कार लाला लाजपत राय काॅलेज के सामने और तटीय सड़क पर लाेटस जेटी के पास पहुंची, ताे तेज गति के कारण चालक ने अचानक कार पर से नियंत्रण खाे दिया. अनियंत्रित कार पुल के मजबूत तटबंध काे ताेड़ते हुए 50 फीट नीचे जमीन पर गिर गई.
जमीन पर गिरते ही कार चकनाचूर हाे गई.