कर्वेनगर, 21 सितंबर (आ.प्र.)
श्री वेिशकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर श्री वेिशकर्मा ट्रस्ट एवं सामाजिक सद्भाव कार्य के संयुक्त तत्वावधान में कर्वे नगर स्थित श्री महालक्ष्मी लॉन्स में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. शिविर में 109 नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि 14 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सहभागिता निभाई. सिद्धेश्वर नगर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर के माध्यम से निरंतर सामाजिक कार्य करने वाले इस ट्रस्ट ने पहली बार इतने व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया. शिविर में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, आंख व दांतों की जांच और महिलाओं के लिए स्तन कैंसर जांच जैसी लगभग 15,000 रुपये मूल्य की जांचें शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल तथा समर्थ युवा फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क उपलब्ध कराई गईं. दोपहर 1 बजे भक्तिमय माहौल में भगवान वेिशकर्मा की पूजा संपन्न हुई. इस अवसर पर आरएसएस के छत्रपति संभाजी भाग संघचालक अनिल व्यास, सहकार्यवाह अमोल जोशी, सद्भाव कार्य पुणे महानगर संयोजक संजय एडके, भाग संयोजक वेिशास फाटक सहित ट्रस्ट के अध्यक्ष खुशीलाल शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर अध्यक्ष खुशीलाल शर्मा ने प्रतिवर्ष ऐसे समाजोपयोगी आयोजन का भरोसा दिलाया.