बाणेर, 21 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) की पहचान एक विश्वसनीय सलाहकार के रूप में होती है. इसलिए वे अपने व्यावसायिक कार्यों में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान देना जारी रखें. वे उन्नत तकनीक को अपनाएं और अपनी व्यावसायिक प्रगति के लिए उसका उपयोग करें. ज्ञान और तकनीक के तालमेल (समन्वय) से समाज और देश के विकास के लिए मूल्यवान परिणाम हासिल किए जा सकते हैं, ऐसे शब्दों में हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) सीए अतुल पै ने मार्गदर्शन किया. उन्होंने यह भी कहकर सराहना की कि सीए राष्ट्र निर्माण में भागीदार हैं. कार्यक्रम में आईसीएआई की केंद्रीय समिति के सदस्य एवं दीक्षांत समारोह के मुख्य संयोजक सीए उमेश शर्मा और सीए चंद्रशेखर चितले, क्षेत्रीय समिति के सदस्य सीए रेखा धामणकर, सीए अभिषेक धामणे, पुणे शाखा के अध्यक्ष सीए प्रणव आपटे, सचिव सीए नेहा फडके, कोषाध्यक्ष सीए नंदकुमार कदम, ‘विकास’ (WICASA) अध्यक्ष सीए सारिका दिंडोकर, पूर्व अध्यक्ष सीए सचिन मिणियार समेत गणमान्य उपस्थित रहे. सीए उमेश शर्मा ने कहा कि सनदी लेखापाल केवल वित्तीय क्षेत्र के पेशेवर ही नहीं हैं, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भागीदार हैं. कार्यक्रम का संचालन सीए प्रणव मंत्री ने किया और आभार प्रदर्शन सीए नीलेश येवलेकर ने किया. 600 स्नातकों को उपाधि प्रदान द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की पुणे शाखा के दीक्षांत समारोह में वे विशेष अतिथि के रूप में बोल रहे थे. इस समारोह में 600 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई. ‘आईसीएआई’ के मुख्य दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.