IIT बॉम्बे आत्महत्या केस में प्रोफेसर सस्पेंड

इंस्टीट्यूट ने छात्रों से माफी मांगी, घटना के लिए अफसोस जताया

    22-Sep-2026
Total Views |

IITBombay 
मुंबई, 21 सितंबर (आ. प्र.)
आईआईटी बाॅम्बे ने बीटेक स्टूडेंट साहिल वाकाेडे की माैत के मामले में प्राेफेसर सूर्यनारायण दुल्ला काे डीन के पद से सस्पेंड कर दिया है. इंस्टीट्यूट ने साहिल की माैत के बारे में अपने पहले के बयानाें के लिए माफी भी मांगी है.
 
आईआईटी बाॅम्बे ने कहा है कि साहिल की माैत से पहले असल में क्या हुआ, इसकी जांच पूरी हाेने से पहले कुछ भी कहना ठीक नहीं है. 22 साल का साहिल आईआईटी बाॅम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में सेकंड ईयर का स्टूडेंट था. वह 18 सितंबर की रात पवई कैंपस में अपने हाेस्टल के कमरे में मरा हुआ मिला था.
 
आईआईटी बाॅम्बे ने 19 सितंबर काे अपने ऑफिशियल बयान में कहा था कि घटना वाले दिन साहिल मिड-सेमेस्टर एग्जाम के दाैरान फाेन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था. इंस्टीट्यूट ने दावा किया था कि साहिल ने उहरींॠझढ पर क्वेश्चन पेपर अपलाेड करने की काेशिश की थी. फिर वह हाेस्टल गया और सुसाइड कर लिया.
 
इस साल आईआईटी बाॅम्बे में यह तीसरी और देश में नाैवीं सुसाइड है. पिछले 6 सालाें में सबसे ज़्यादा 16 आईआईटी स्टूडेंट्स ने 2025 में सुसाइड किया. ग्लाेबल खखढ एलुमनाई सपाेर्ट ग्रुप के मुताबिक, पिछले 20 सालाें में कुल 160 आईआईटी स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया है.
 
आईआईटी बाॅम्बे ने डायरेक्टर प्राे. शिरीष केदारे के इस्तीफे पर भी सफाई दी. इंस्टीट्यूट ने साेमवार काे एक बयान जारी कर कहा कि डायरेक्टर ने इस्तीफा नहीं दिया है. इससे पहले, डायरेक्टर ने रविवार देर रात प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के साथ 3 घंटे की मीटिंग की थी.