निशिन (जापान), 21 सितंबर (वार्ता)
शेफाली वर्मा (नाबाद 100) की शतकीय पारी के बाद नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा (तीन-तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदाैलत भारतीय महिला टीम ने रविवार काे एशियाई खेलाें की क्रिकेट प्रतियाेगिता के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश काे रिकाॅर्ड 114 रनाें से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. जहां उसका मुकाबला श्रीलंका से हाेगा.
196 रनाें के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सके और उनकी पूरी टीम 15.4 ओवराें में 81रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही भारत एशियाई खेलाें में एक पदक और पक्का हाे गया. दिलारा अख्तर ने बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक (27) रनाें की पारी खेली. इसके अलावा शर्मीन अख्तर (10) और सुल्ताना खातुन ने (नाबाद 12) रन बनाये.
शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके. भारत की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिये.
चरण काे दाे विकेट मिले. क्रांति गाैड़ और श्रेयांक पाटिल ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया.
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की भारतीय सलामी जाेड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए तूफानी अंदाज में 72 रन जाेड़े. छठें ओवर में नाहिदा अख्तर ने मंधाना काे आउटकर इस साझेदारी काे ताेड़ा. मंधाना ने 19 गेंदाें में पांच चाैके और दाे छक्के उड़ाते हुए (37) रनाें की पारी खेली. इसके बाद जी कमालिनी मात्र तीन रन बनाकर आउट हाे गई. ऐसे संकट के समय कप्तान हरमनप्रीत काैर ने शेफाली के साथ पारी काे संभाला और टीम काे बड़े स्काेर की ओर ले गई. 18वें ओवर में राबेया खान ने हरमनप्रीत काैर काे आउट किया.