श्रीनगर, 21 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा एवं ध्नका-मु्नकी हुई. विपक्ष एवं सत्तापक्ष के विधायकाें ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मचारियाें की विभिन्न मांगाें काे लेकर सदन में नाेंकझाेेंंक भी हुई. भाजपा विधायकाें ने राज्य सरकार काे भी घेरा. सत्ताधारी पार्टी ने केंद्र पर राज्य का दर्जा न देने का आराेप लगाया. इस माैके पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- बीजेपी की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर नहीं चलेगी. विस्तार से प्राप्त खबराेें के अनुसार जम्मू-कश्मीर विधानसभा का ऑटम सेशन साेमवार (21 सितंबर) काे हंगामे के साथ शुरू हुआ.
सदन की कार्यवाही शुरू हाेते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायकाें ने बिजली की बढ़ी दराें, नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियाें के विराेध प्रदर्शन और दिहाड़ी मजदूराें काे रेगुलर करने की मांग काे लेकर जाेरदार विराेध किया. विराेध कर रहे बीजेपी विधायकाें के हाथाें में प्लेकार्ड थे. उन्हाेंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए. हालांकि हंगामे के बीच मंत्री दूसरे विधायकाें के सवालाें का जवाब देते रहे. बीजेपी के विराेध का जवाब कांग्रेस विधायकाें इरफान हाफिज लाेन और इफ्तिखार अहमद ने भी दिया.
हालांकि सदन में लगातार हाे रहे शाेर के कारण उनकी बातें साफ ताैर पर नहीं सुनी जा सकीं. कांग्रेस और बीजेपी सदस्याें के बीच हल्की धक्का मुक्की हुई. मार्शल ने बीच में आकर स्थिति काे संभाला.