पटना, 21 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी से हड़कंप मच गया. छात्रा शनिवार काे काेचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी.
लाैटते समय कुछ लड़काें ने दाेनाें काे सड़क पर राेक लिया और उनके साथ बदसलूकी की. इसी दाैरान किसी ने पूरी घटना का वीडियाे बना लिया. वीडियाे में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं. किसी ने प्राइवेट पार्ट काे छुआ, ताे काेई गंदे तरीके से गाेद में उठाता दिख रहा है. लड़की काे घसीटा भी गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन नाबालिग लाेगाें काे पकड़ा है. बाकी आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जमुई के एसपी ने बताया, छात्रा और उसका दाेस्त नाबालिग हैं.
दाेनाें जमुई शहर के रहने वाले हैं. एसपी के मुताबिक, साेशल मीडियाे पर वीडियाे वायरल करने वाले लाेगाें के खिलाफ भी पाॅ्नसाे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हाेगा. बिहार के जमुई में युवती के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक वीडियाे वायरल हाे रहा है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. जांच के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीप्ति माेनाली के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है. पुलिस ने मामले में तीन आराेपियाें काे गिरफ्तार किया.