ओडिशा में पाठ्यपुस्तकों में कथित त्रुटियों को लेकर विरोध-प्रदर्शन

सीजेपी ने छात्रों के सत्याग्रह का समर्थन किया शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग उठी

    22-Sep-2026
Total Views |

Odisha 
भुवनेश्वर, 21 सितंबर (वि.प्र.)
ओडिशा में स्कूल की पाठ्यपुस्तकाें में कथित त्रुटियाें काे लेकर जारी विराेधप्रदर्शन के बीच काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) ने छात्राें के आंदाेलन काे समर्थन दिया है. पार्टी ने स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गाेंड के इस्तीफे की मांग कर रहे नव निर्माण युवा छात्र संगठन (एनवाईसीएस) के प्रदर्शनकारियाें के समर्थन में उतरने की बात कही है.
 
सीजेपी के सह-संयाेजक साैरव दास ने साेमवार काे भुवनेश्वर में कहा कि पार्टी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पाठ्यपुस्तकाें में हुई गलतियाें के लिए जवाबदेही तय करने की मांग का समर्थन करती है. वह पार्टी के ‘स्कूल ठीक कराे’ अभियान के तहत ओडिशा पहुंचे थे. साैरव दास ने कहा कि एनवाईसीएस के कार्यकर्ता स्कूल शिक्षा में सुधार और पाठ्यपुस्तकाें की गलतियाें काे लेकर मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सीजेपी इन मांगाें का समर्थन करती है.
 
दास के मुताबिक, सरकार ने स्कूली बच्चाें के लिए पाठ्यपुस्तकाें की छपाई पर 380 कराेड़ रुपये खर्च किए हैं और इन किताबाें में कई गलतियां सामने आई हैं. उन्हाेंने कहा कि इन त्रुटियाें के लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.