खस्ताहाल फुटपाथो से नागरिक परेशान

खस्ताहाल फुटपाथो से नागरिक परेशान

    22-Sep-2026
Total Views |

Footpath 
पिंपरी, 21 सितंबर (आ.प्र.)
पिंपरी स्थित जीजामाता अस्पताल के सामने, जय हिंद स्कूल की दीवार से सटे फुटपाथ काे मनपा के विद्युत विभाग ने खाेद कर छाेड़ दिया है. पिछले कई महीनाें से इस खुदे हुए फुटपाथ के कारण नागरिकाें काे परेशानी हाे रही है. इस फुटपाथ का उपयाेग जय हिंद स्कूल के विद्यार्थियाें, अभिभावकाें और अन्य नागरिकाें के लिए परेशानी का सबब बन गया है. इस संबंध में मनपा प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद फुटपाथ की मरम्मत नहीं की जा रही है. इसके अलावा, फुटपाथ से सटकर ही फेरीवाले (पथारीवाले) भी बैठते हैं, जिससे सड़क और अधिक संकरी हाे जाती है. इस कारण कई लाेगाें काे सड़क पर उतरकर पैदल चलना पड़ता है.
 
एक तरफ टूटा-फूटा फुटपाथ, उसके आगे फेरीवाले और दूसरी तरफ तेजी से गुजरते वाहन, इन सबके बीच भारी खतरा उठाकर पैदल चलने वालाें काे बड़ी जाेखिम के साथ सफर करना पड़ता है. स्थानीय नागरिकाें की मांग है कि इस फुटपाथ काे जल्द से जल्द ठीक किया जाए.
 
नागरिकाें ने यह मांग स्थानीय नगरसेवकाें से भी की है. स्थानीय नगरसेवक भी दावा कर रहे हैं कि वे इस फुटपाथ काे बनवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में यह खुदा हुआ फुटपाथ नागरिकाें के लिए खतरनाक साबित हाे रहा है. ऐसे में यह फुटपाथ कब बनेगा? नागरिकाें का यह सवाल फिलहाल जस का तस बना हुआ है.