राजस्थान निकाय चुनाव: 4 निगमों पर भाजपा के मेयर

बीकानेर में कांग्रेस का महापौर अजमेर और पाली में भाजपा प्रत्यशी निर्विरोध

    22-Sep-2026
Total Views |

Rajasthan 
जयपुर, 21 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
राजस्थान में निकाय चुनावाें के बाद साेमवार काे नगर निकायाें के मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव हुए. अजमेर, अलवर, उदयपुर और पाली में भाजपा काे जीत मिली है, वहीं बीकानेर में कांग्रेस की जीत हुई है. भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा निर्विराेध जीती. जयपुर, जाेधपुर और काेटा नगर निगम व सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डाें में दाेबारा मतदान हाेने के कारण इन जगहाें पर अध्यक्ष पद का चुनाव अब 25 सितंबर काे हाेगा.
 
अजमेर नगर निगम में सबसे बड़ा उलटफेर अजमेर में देखने काे मिला, यहां 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई, वहीं 32 सीटें जीतने वाली भाजपा ने निर्दलीयाें की मदद और कांग्रेस में सेंधमारी करके 43 वाेट हासिल किए. नतीजा ये रहा कि भाजपा की अनामिका शर्मा ने कांग्रेस की किरण गढ़वाल काे 6 वाेट से हरा दिया. अलवर नगर निगम में किसी भी पार्टी काे बहुमत न मिलने के कारण यहां त्रिशंकु की स्थिति पैदा हाे गई. बीजेपी काे 28 और कांग्रेस काे 23 सीटाें पर जीत मिलीं, वहीं 13 सीटाें पर जनता ने निर्दलीय उम्मीदवाराें काे विजयी बनाया. यही 13 निर्दलीय पार्षद अलवर में बीजेपी खेवनहार बने और 42 सीटाें के साथ भाजपा प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल ने बहुमत साबित कर दिया.