राम मंदिर में 105 बार चढ़ावा चोरी हुआ

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्टेटस रिपोर्ट में महत्वपूर्ण सच्चाई उजागर

    22-Sep-2026
Total Views |

RamMandir 
नई दिल्ली, 21 सितंबर (वि.प्र.)
राम मंदिर में 105 बार कराेड़ाें की चंदा चढ़ावा चाेरी हुई है. सुप्रीम काेर्ट में सुनवाई के दाैरान स्टेटस रिपाेर्ट में सच्चाई उजागर हाे गयी है.साॅलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने काेर्ट में कहा - सीसीटीवी में चाेरी के फुटेज दिख रहे, जांच लगभग पूरी हाे चुकी है, 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल हाेगी.
 
राम मंदिर में चंदा चाेरी काे लेकर सुप्रीम काेर्ट में साेमवार काे एसआईटी जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
साॅलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एसआईटी के हवाले से बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि 105 बार चंदा चाेरी की घटना हुई. एसआईटी की स्टेटस रिपाेर्ट सुप्रीम काेर्ट ने पढ़ी. इस दाैरान अदालत काे बताया गया कि अब तक कितने लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया है और चंदा चाेरी के क्या सबूत मिले हैं.
 
उपलब्ध सबूताें काे अदालत के समक्ष रखा भी गया.अदालत काे सीसीटीवी फुटेज, गवाहाें के बयान और सबूताें की जानकारी दी गई. स्टेटस रिपाेर्ट में बताया गया है कि आराेपियाें की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और दूसरे मटीरियल का एनालिसिस कैसे किया गया है.
 
काेर्ट ने पूरी जानकारी काे अपने रिकाॅर्ड में लिया है. स्टेटस रिपाेर्ट में आगे बताया गया कि कीमती सामान की रसीद एक साॅफ्टवेयर से बनती है और उन्हें डइख लाॅकर में रखा जाता है. एसआईटी की स्टेटस रिपाेर्ट में बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में चंदा चाेरी की 105 घटनाएं सामने आईं हैं.
 
इसके अलावा साॅलिसिटर जनरल ने बताया कि एसआईटी की जांच लगभग पूरी हाे चुकी है और 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी. इस बीच अदालत ने कहा कि मजिस्ट्रेट काे कानून के मुताबिक चार्जशीट पर फैसला करने का आदेश दिया. इस दाैरान अदालत में याचिकाकर्ताओं ने एसआईटी की रिपाेर्ट भी मांगी. इस पर सुप्रीम काेर्ट ने इन्कार कर दिया. सीजेआई की बेंच ने कहा कि हम सेशन जज से मामला अपने हाथ में नहीं लेना चाहते. अगर हमें लगा कि आगे जांच की ज़रूरत है ताे हम ऑर्डर पास करेंगे.
 
राम मंदिर में चंदा चाेरी के मामले ने इतना तूल पकड़ लिया था कि ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा काे विदा किया गया है.
इसके अलावा ट्रस्ट में अब सीईओ वाली व्यवस्था लागू की गई है.