गणेशोत्सव के दौरान कानफोडू डीजे पर पुलिस ने कसी नकेल

सांगवी में नियमों का उल्लंघन करने वाले मंडलों पर कार्रवाई डीजे मिक्सर, कंसोल और लाखों का सामान जब्त

    22-Sep-2026
Total Views |

DJ 
सांगवी, 21 सितंबर (आ.प्र.)
गणेश विसर्जन शाेभायात्रा में ध्वनि प्रदूषण के नियमाें काे ताक पर रखकर तेज आवाज में डीजे बजाने वाले मंडलाें पर सांगवी इलाके में कड़ी कार्रवाई की गई. नियमाें का उल्लंघन करने वाली डीजे प्रणालियाें पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिक्सर, कंसाेल, लैपटाॅप, लाइट कंट्राेल मशीन सहित ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लगा पूरा डीजे सेट जब्त कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से विसर्जन जुलूस में ध्वनि प्रदूषण पर राेक लगाने के प्रयासाें काे बल मिला है. सांगवी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में 20 सितंबर काे सातवें दिन का गणेश विसर्जन जुलूस निकल रहा था. इलाके के लगभग 90 मंडल विसर्जन में शामिल हुए थे. अधिकांश मंडलाें ने पुलिस के निर्दे शाें का पालन किया. हालांकि, पुलिस के ध्यान में आया कि कुछ मंडलाें द्वारा बहुत तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.
 
5 डीजे मिक्सर, 3 कंसाेल सहित सामान जब्त इस कार्रवाई में पांच डीजे मिक्सर, तीन डीजे कंसाेल, तीन लैपटाॅप और एक लाइट कंट्राेल मशीन जब्त किये गये. साथ ही ट्रैक्टर, ट्राॅली और उच्च क्षमता वाले स्पीकराें के साथ पूरा डीजे सेट भी कब्जे में लिया गया. ध्वनि प्रदूषण का असर छाेटे बच्चाें, वरिष्ठ नागरिकाें, मरीजाें और आसपास के निवासियाें पर पड़ सकता है. इसलिए त्याैहार मनाते समय अन्य नागरिकाें की शांति का ध्यान रखना आवश्यक है. धार्मिक उत्सव का आनंद लेते समय ध्वनि प्रदूषण के नियमाें का पालन करने की अपील पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी.
 
मूर्ति विसर्जन के लिए पुलिस की चेतावनी आगामी विसर्जन जुलूसाें में भी ध्वनि प्रदूषण के नियम ताेड़ने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
 
पुलिस ने रुख साफ किया है कि उच्च क्षमता वाले डीजे सिस्टम का इस्तेमाल करने पर उसे माैके पर ही जब्त कर लिया जाएगा. इसलिए मंडलाें के पदाधिकारियाें और डीजे चालकाें से नियमाें का पालन कर प्रशासन का सहयाेग करने की अपील की गई है.