‌‘दगडूसेठ‌’ बप्पा को 134 लीटर‌ ‘किगा कोकोज आइसक्रीम‌’ का भोग

    23-Sep-2026
Total Views |
 
nhfbn
बुधवार पेठ, 22 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पूरा 134 लीटर ताजा दूध, ताजा गीला नारियल, नारियल की मलाई (शहाले के टुकड़े) और बीच में चॉकलेट फिलिंग का उपयोग करके तैयार की गई 134 लीटर ‌‘किगा कोकोज आइसक्रीम‌’ का भोग श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति को अर्पित किया गया. पुणे की सुप्रसिद्ध ‌‘किगा आइसक्रीम‌’ की ओर से यह भोग अर्पित करने के बाद, इसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटा गया. श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल की ओर से इस वर्ष 134वां गणेशोत्सव मनाया जाने के उपलक्ष्य में यह 134 लीटर आइसक्रीम का भोग लगाया गया. इस दौरान किगा आइसक्रीम के निदेशक गणेश गोसावी और किरण सालुंखे के साथ-साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने, कोषाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी, सह-सचिव अमोल केदारी सहित अन्य न्यासी, मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस आयोजन का यह छठवां वर्ष था. गणेश गोसावी ने कहा, श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति के विशेष प्रसाद के रूप में इस साल यह खास नारियल फ्लेवर आइसक्रीम तैयार की गई है. इसमें बड़ी मात्रा में ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल और नारियल के मलाईदार छोटे-छोटे टुकड़े इस्तेमाल किए गए. किरण सालुंके ने कहा आइसक्रीम की पूरी प्रक्रिया पूरी होने में दो दिन का समय लगा. आइसक्रीम तैयार होने के बाद, उसकी गुणवत्ता और आकार को बनाए रखने के लिए उसे लगभग 22 डिग्री तापमान पर डीप फ्रीज में रखा जाता है.