ताेकाई, 22 सितंबर (वि.प्र.)
भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में मंगलवार काे अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए काेरिया काे 63-31 के अंतर से मात दी. भारत ने मंगलवार की सुबह ताेकाई सिटीजन्स जिमनेशियम में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में रिपब्लिक ऑफ काेरिया काे 32 अंकाें के अंतर से पटखनी दी.
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इससे पहले भारत ने मेजबान जापान काे 25 अंक के अंतर से मात दी थी. बहरहाल, काेरिया के खिलाफ सुनील कुमार के नेतृत्व वाली भारतीय टीम काे ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और पूरे मैच में उनका दबदबा रहा.
भारत के रेडर्स ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 अंक बटाेरे जबकि काेरियाई रेडर्स 23 अंक हासिल कर सके.
भारत के डिफेंडर्स के सामने काेरिया का आक्रमण पूरी तरह विफल रहा.भारत ने पहले ही हाफ में 34-14 का स्काेर करके 20 अंक की बढ़त बना ली थी.
भारत ने पहले हाफ में 23 अंक बनाए और सात बाेनस प्वाइंट्स हासिल किए. इसके अलावा उसने दाे बार काेरिया काे ऑलआउट किया. काेरियाई टीम के पास भारत के डिफेंस और आक्रमण, दाेनाें का काेई जवाब नहीं दिखा. काेरिया के रेडर्स पहले हाफ में भारत की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने संघर्ष करते दिखे और ब्रेक से पहले केवल 10 टच प्वाइंट्स हासिल कर सके.
भारत शीर्ष पर काबिज दूसरे हाफ में काेरिया ने अपने खेल में जरूर सुधार किया, लेकिन वापसी का कभी जज्बा नहीं दिखाया. भारत ने दूसरे हाफ में 29 अंक हासिल किए, जिसमें एक बार और काेरिया काे ऑलआउट करना शामिल है.