जमुई (बिहार), 22 सितंबर (वि.प्र.वार्ता)
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आराेपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है.
उसने मंगलवार काे पुलिस काे देखते ही भागने की काेशिश की.
इस पर पुलिस ने पैर में गाेली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. सूत्राें की माने ताे आराेपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दाेनाें स्टूडेंट घूमने गए थे. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियाे में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन है.
उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में सभी 6 लाेगाें की गिरफ्तार कर लिया है. इनमें तीन 35 से 40 साल की उम्र के हैं, जबकि तीन नाबालिग हैं. डीजी लाॅ एंड ऑर्डर के सुहिता अनुपम ने बताया, नंदन पुलिस से बचकर भागने की काेशिश कर रहा था.
इसी दाैरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गाेली लगी. पुलिस ने एक अन्य आराेपी हरेराम काे भी गिरफ्तार किया है. वाे भी जंगल वाले इलाके में छिपा था. पुलिस से बचने के लिए वाे भाग रहा था, इसी दाैरान गिरने से उसका पैर टूट गया. आराेपी काे जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले घटना का वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल करने के आराेप में पुलिस ने एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है. आराेपी की पहचान रामाशीष चाैधरी के रूप में हुई है. पुलिस ने वायरल वीडियाे के आधार पर आराेपियाें की पहचान कर यह कार्रवाई की है.