चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग

महाराष्ट्र की 5, यूपी की 11, बिहार की 8 तथा कर्नाटक की 4 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

    23-Sep-2026
Total Views |
 
Election
नई दिल्ली, 22 सितंबर (वि.प्र./वार्ता)
चार राज्याें की 28 विधान परिषद सीटाें पर 23 अ्नटूबर काे मतदान हाेंगे. महाराष्ट्र की 5, यूपी की 11, बिहार की 8 तथा कर्नाटक की 4 सीटाें पर वाेटिंग हाेगी. चुनाव आयाेग द्वारा कार्यक्रमाें की घाेषणा की गई.
 
संबंधित चुनावी क्षेत्राें में तत्काल प्रभाव से अचार संहिता लागू हाे गई है. यूपी की 10 राज्यसभा सीटाें सहित 12 सीटाें पर भी 16 अ्नटूबर काे मतदान की घाेषणा की गई है.
 
चुनावी तरीखाें के ऐलान के साथ राजनीतिक सरगर्मियां तेज हाे गईं हैं. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार आयाेग ने इन चुनावाें की घाेषणा करते एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा राज्यसभा की सभी 12 सीटाें के लिए चुनाव और उप चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर काे जारी हाेगी और इनके लिए नामांकन 6 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे. नामांकन पत्राें की जांच 7 अक्टूबर काे हाेगी और उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे. आवश्यकता पड़ने पर मतदान 16 अक्टूबर काे सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हाेगा. मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू हाेगी.
 
राज्य सभा के लिए इन चुनावाें की प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी. यूपी का नेतृत्व अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्राे. राम गाेपाल यादव, रामजी, बी. एल. वर्मा, सीमा और हरदीप सिंह पुरी तथा उत्तराखंड से नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर काे समाप्त हाेने वाला है.
उत्तर प्रदेश से डाॅ. दिनेश शर्मा की सीट उनके इस्तीफे के कारण 11 सितंबर से रिक्त है. पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव रुक्मिणी मल्लिक के 16 जुलाई काे इस्तीफे देने के बाद से रिक्त है. उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था. राज्यसभा चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से हाेंगे. इसमें संबंधित राज्याें की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य राज्यसभा सदस्याें का चुनाव करते हैं. बिहार और उत्तर प्रदेश सहित चार राज्याें में विधान परिषद की 28 सीटाें के द्विवार्षिक चुनावाें के लिए अधिसूचना 29 सितंबर काे जारी की जाएगी. इनके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर, नामांकन पत्राें की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर हाेगी. मतदान 23 अक्टूबर काे सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हाेगा. मतगणना 27 अक्टूबर काे हाेगी. आयाेग ने पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने का निर्दे श दिया है.