पुणे फेस्टिवल में ‌‘मराठी बाणा‌’ ने बिखेरे संस्कृति के रंग

2,500 से अधिक दर्शकों की मौजूदगी : कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

    23-Sep-2026
Total Views |
gvrsdg

 पुणे, 22 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 पुणे फेस्टिवल केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने वाला मंच है. यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कही. गणेश कला-क्रीड़ा रंगमंदिर में निर्माता लेखक -ि नर्देशक अशोक हांडे के ‌‘मराठी बाणा 70 MM' का उद्घाटन सपकाल ने किया. उन्होंने पुणे फेस्टिवल के संस्थापक दिवंगत सुरेश कलमाड़ी के तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित किया. इस अवसर पर पुणे फेस्टिवल अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, मुख्य आयोजक एडवोकेट अभय छाजेड़, पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेश बागवे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य आयोजक डॉ. सतीश देसाई, वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल तिवारी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष (पूर्व विभाग) प्रशांत जगताप, अशोक हांडे, नगरसेवक सुनील शिंदे, बालासाहेब अमराले, निरुद्दीन सोमजी, सुनील मालके, सौरभ अमराले और सचिन अडेकर उपस्थित थे. सपकाल ने कहा कि गांव में रहते हुए वे वर्षों से समाचार पत्रों में पुणे फेस्टिवल के बारे में पढ़ते थे, लेकिन प्रत्यक्ष उपस्थिति से इसकी व्यापकता और महत्व समझ में आया. उन्होंने कहा कि कलमाड़ी की दूरदृष्टि पुणे फेस्टिवल में दिखाई देती है और उनके निधन के बाद भी यह आयोजन उनकी पहचान को जीवित रखे हुए है. उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि जाति और धर्म के आधार पर बढ़ते भेदभाव के बीच साने गुरुजी का संदेश अपनी थाली का भोजन सभी के साथ बांटना ही सच्ची भारतीय संस्कृति है. कृष्णकुमार गोयल ने बताया कि इस वर्ष ‌‘अंधमुक्त पुणे‌’ अभियान के माध्यम से नेत्रदान के प्रति जागरूकता सहित कुल 53 नि:शुल्क कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. उन्होंने नागरिकों से अगले वर्ष के कार्यक्रमों के लिए सुझाव देने की अपील की.‌‘मराठी बाणा’ में महाराष्ट्र की लोकपरंपरा, संत परंपरा, त्यौहार और लोककला को गीत-नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. अशोक हांडे ने कहा कि महाराष्ट्र की मिट्टी श्रम और संस्कारों से समृद्ध है. उन्होंने कहा कि कलमाड़ी की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाना खुशी की बात है. समापन पर डॉ. सतीश देसाई ने सांस्कृतिक, नृत्य, कला, खेल, साहित्य और कविता के कार्यक्रमों को समर्थन देने की अपील की.