पिंपरी, 22 सितंबर (आ.प्र.)
पुणे स्नातक (ग्रेजुएट) और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की घाेषणा के चलते मंगलवार काे आदर्श आचार संहिता लागू हाे गई है. मनपा में महापाैर रवि लांडगे सहित अन्य पदाधिकारियाें के सरकारी वाहन जमा करा लिए गए हैं. साथ ही, कार्यालयाें या कक्षाें पर लगे राजनीतिक बैनर और पार्टी के प्रतीकाें काे ढकने के निर्देश दिए गए हैं.
राज्य की पांच विधान परिषद सीटाें के लिए चुनाव कार्यक्रम की घाेषणा की गई है. पुणे स्नातक और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्राें में भी चुनाव हाेने हैं.
इसके चलते पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हाे जाने से मनपा के पदाधिकारियाें के लिए अपने सरकारी वाहन जमा करना अनिवार्य है. मनपा में महापाैर, उपमहापाैर, स्थायी समिति के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रभाग अध्यक्ष और विभिन्न विषय समितियाें के सभापतियाें काे सरकारी वाहन दिए जाते हैं. इन सभी पदाधिकारियाें के लिए सरकारी वाहन जमा कराना अनिवार्य है. जाे पदाधिकारी सरकारी वाहन का उपयाेग नहीं कर रहे हैं, उनके लिए अपने निजी वाहन पर लगे राजनीतिक पद के बाेर्ड या नेमप्लेट काे ढकना अनिवार्य है. मनपा के कार्यालयाें पर लगी नेमप्लेट भी ढकी जाएंगी. इस चुनाव के लिए 23 अक्टूबर काे मतदान तथा 27 अक्टूबर काे मतगणना हाेगी और तब तक यह आचार संहिता लागू रहेगी.