कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे अब भाजपा में नहीं जाएंगे !

राहुल गांधी के एक फोन से अपना फैसला बदला, बुलढाना में बीजेपी को लगा झटका

    23-Sep-2026
Total Views |

BJP 
बुलढाना, 22 सितंबर (आ. प्र.)
कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल बाेंद्रे भाजपा में अब नहीं जाएंगे. सूत्राें के अनुसार राहुल गांधी के एक फाेन से उन्हाेंने अपना फैसला बदल दिया. उनके इस निर्णय से विदर्भ में बीजेपी काे बड़ा झटका लगा है.
 
बुलढाना के एक दिग्गज कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी में जाने का ऐलान कर चुके थे. इनका नाम राहुल बाेंद्रे हैं और वह पूर्व विधायक हैं. खबरें हैं कि राहुल गांधी के एक फाेन पर उन्हाेंने न सिर्फ फैसला बदला, बल्कि कांग्रेस के साथ ही रहने की कसम तक खा ली. काॅल का एक वीडियाे भी वायरल हुआ है. मीडिया रिपाेर्ट्स के अनुसार, चिखली से पूर्व विधायक राहुल बाेंद्रे ने भाजपा के साथ जाने का मन बना लिया था. वह इस बात का ऐलान फेसबुक ब्राॅडकास्ट के जरिए भी कर चुके थे. कहा जा रहा है कि अगर बाेंद्रे पाला बदल लेते, ताे कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हाेता. हालांकि, वह इससे पहले भी भाजपा में जाने के संकेत दे चुके थे. रिपाेर्ट्स के मुताबिक, जब बाेंद्रे फेसबुक ब्राॅडकास्ट लाइव पर आए, तब उन्हाेंने भाजपा में जाने का फैसला सार्वजनिक रूप से बताया था.
 
साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और पार्टी के अन्य नेताओं का भी धन्यवाद किया था. पूर्व कांग्रेस विधायक कम से कम दाे बार कह चुके हैं कि वह भाजपा में जा रहे हैं. खबर है कि जब बाेंद्रे ने कांग्रेस छाेड़ने का ऐलान किया, ताे उन्हें राहुल गांधी का फाेन आया.