निगड़ी, 22 सितंबर (आ.प्र.) श्री द्वारकाधीश सेवा मंडल ट्रस्ट और गरवी गुजराती समाज की ओर से प्राधिकरण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पूजा का सौभाग्य हितेश और जस्मीना पटेल को मिला. इस दौरान श्री द्वारकाधीश सेवा मंडल ट्रस्ट की अध्यक्ष किरण पटेल के साथ अन्य महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए. ज्ञानदीप भजनी मंडल, वैदेही भजनी मंडल, हरिपाठ मंडल, श्री बहुचरा गरबा मंडल द्वारा रास गरबा तथा श्याम तरंग द्वारा भक्ति गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष किरण पटेल, ट्रस्टी पूनम पटेल, आशा पटेल, कामिनी पंड्या, हेमलताबेन पटेल, भानुबेन मकवाना तथा गरवी गुजराती समाज के अध्यक्ष मुकेश चुड़ासमा, लोकेश पटेल, कीर्ति पटेल, स्वप्निल भागवत, अजय लोखंड़े, गौरव रामाणी आदि भक्तगण उपस्थित थे. उनके साथ ही कई अन्य श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि के रूप में उपमहापौर शर्मिला बाबर, सरिता साने तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन गरवी गुजराती समाज के अध्यक्ष मुकेश चुड़ासमा, नितेश मकवाना, एल. जी. पटेल, भाईलाल ठक्कर, मुकेश पंड्या, गौरव रामाणी, रमेश चुड़ासमा, करण चुड़ासमा और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया.