गणेशोत्सव में रोज दो लाख नारियल की बिक्री

पूजा, नैवेद्य और होटल उद्योग में मांग बढ़ी : कीमतें बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की मांग बरकरार

    23-Sep-2026
Total Views |

bgdh  
गुलटेकड़ी, 22 सितंबर (आ.प्र.)

गणेशोत्सव के कारण इस समय नारियलों की मांग काफी बढ़ गई है. पुणे के होलसेल बाजार में इन दिनों रोजाना लगभग डेढ़ से दो लाख नारियलों की बिक्री हो रही है. भगवान गणपति को चढ़ाने के लिए नारियलों की माला, नैवेद्य के लिए मोदक, करंजी और प्रसाद तैयार करने के लिए ग्राहकों द्वारा बड़ी मात्रा में नारियल खरीदे जा रहे हैं. वर्तमान में गुलटेकड़ी मार्केट यार्ड के अनाज बाजार में रोजाना ढाई से तीन हजार बोरी नारियल की आवक हो रही है. नारियल की यह आवक तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हो रही है. नारियल के प्रकार और उसकी गुणवत्ता के आधार पर उसके दाम अलग-अलग हैं. गणेशोत्सव में भगवान गणेश को पांच, सात या ग्यारह नारियलों की माला अर्पित की जाती है. इसलिए नारियलों की मांग रहती है. तमिलनाडु से माला हेतु उपयोग होने वाले नारियलों की आवक होती है. होलसेल बाजार में इसका दाम 25 रुपये है, जबकि रिटेल बाजार में यह 40 रुपये तक बिक रहा है. व्यापारी बताते हैं कि होलसेल बाजार में गुणवत्ता के अनुसार नारियल 32 से 48 रुपये, जबकि रिटेल बाजार में 50 से 70 रुपये के भाव से बेचे जा रहे हैं. मोदक और अन्य पकवानों के लिए ‌‘साफसोल‌’ नारियल की खरीदारी भी बढ़ गई है. इसका होलसेल भाव 32 से 48 रुपये है, जबकि रिटेल भाव 50 से 70 रुपये तक है.  
 
अच्छी गुणवत्ता वाले नारियल के दाम और बढ़ सकते हैं

पूजा और नैवेद्य (भोग) के अलावा त्योहारों के समय में होटल और बाहर खाने का चलन बढ़ने से नारियल की जरूरत बढ़ती है. फिलहाल मांग और आपूर्ति दोनों सुचारू रूप से चल रही हैं. कीमत बढ़ने के बावजूद लोगों की खरीदारी हमेशा की तरह बनी हुई है. नवरात्रि के त्योहार के लिए मांग फिर से बढ़ सकती है. इसलिए कीमतें कम होने की संभावना बहुत ही कम है. बल्कि ऐसा लगता है कि अच्छी गुणवत्ता वाले नारियल के दाम और बढ़ सकते हैं. - ज्योतिकुमार अग्रवाल, नारियल व्यापारी  


bgdh
 
आगे भी नारियलों की मांग बनी रहने की संभावना
गणेशोत्सव के कारण बाजार में नारियलों की अच्छी मांग बनी हुई है. पुणे की मंडी में मुख्य रूप से तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से नारियलों की अच्छी आवक हो रही है. नारियल के प्रकार और उसकी गुणवत्ता के आधार पर ही भाव तय होते हैं. फिलहाल होलसेल मार्केट में रोजाना करीब डेढ़ से दो लाख नारियलों की बिक्री हो रही है. गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे त्यौहार उक के बाद एक लगातार आने वाले हैं, इसलिए आने वाले समय में भी नारियलों की मांग बनी रहने की संभावना है. - दीपक बोरा, नारियल व्यापारी  
bgdh