लखनऊ, 22 सितंबर (वि.प्र.)
यूपी में 8 महीनाें में 34 हजार सड़क हादसे हाेने की जानकारी सामने आयी है. इस हादसे में अभी तक 18 हजार लाेगाें की माैत हाे गयी है. खुद राज्य सरकार ने जनवरी से अगस्त 2026 के आंकड़े जारी कर जानकारी दी है.पिछले साल के मुकाबले हादसाें की संख्या में वृध्दी ने चिंता बढ़ाई है.
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे के नए आंकड़े चाैंकाने वाले सामने आए हैं. जनवरी से अगस्त 2026 के सरकारी आंकड़ाें के मुताबिक, यूपी में इस दाैरान 33,824 सड़क हादसे हुआ है. जबकि पिछले साल ये आंकड़ा कम था. परिवहन विभाग की रिपाेर्ट के अनुसार 2025 में 33,758 हादसे दर्ज हुए थे. यानी इस साल 66 मामले बढ़े है.
वही जनवरी-अगस्त 2025 में 25,882 लाेग सड़क हादसाें में घायल हुए थे. जिस संख्या इस साल और तेजी से बढ़ गई है. इस साल पहले के मुकाबले 27,258 हादसे दर्ज किए गए है. यानी 1,376 ज्यादा लाेग घायल हुए और करीब 5.3% की वृद्धि दर्ज की गई. परिवहन विभाग के आंकड़ाें के मुताबिक सड़क हादसे में जान गंवाने वालाें का की संख्या 2025 के पहले 8 महीनाें में 18,241 थी. हालांकि इस साल इसमें मामूली कमी दर्ज की गई है. 2026 में यह आंकड़ा 18224 हाे गया है. इस वर्ष 17 माैतें कम हुई है. वही दूसरी तरह सड़क हादसाें में कमी नहीं आई है. इस साल घटनाएं करीब 0.2% बढ़ीं, जबकि मृतकाें की संख्या करीब 0.1% कम हुई.
इसके उलट घायलाें की संख्या में 5.3% का इजाफा हुआ. सबसे ज्यादा अलीगढ़ में हुए हादसे परिवहन विभाग की रिपाेर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा हादसे अलीगढ़ में हुए है. यहां 2025 में 773 दुर्घटनाएं हुई थीं, जाे 2026 में बढ़कर 1,045 हाे गईं. यानी 272 हादसे ज्यादा हुए. इन हादसाें में पिछले साल 954 लाेग घायल हुए थे, जबकि इस साल यह संख्या 1,592 पहुंच गई. काैशाम्बी में 26%, चंदाैली में 25.9% और संतकबीरनगर में 23.8% ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं.