यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट चार्ज का असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा वित्तमंत्री

    23-Sep-2026
Total Views |

UPI 
नई दिल्ली, 22 सितंबर (वि.प्र.)
यूपीआई चार्ज काे लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है, ऐसे में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ज़ाेर देकर कहा कि यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) ट्रांज़ैक्शन चार्ज का बाेझ ग्राहकाें पर नहीं डाला जाएगा.वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हाेंने संसद सत्र के दाैरान भी इस मामले पर बात की थी और विपक्षी पार्टियाें पर गलतफहमियां फैलाने और लाेगाें काे गुमराह करने की काेशिश करने का आराेप लगाया. उन्हाेंने कहा कि एमडीआर एक ऐसा चार्ज है जाे सर्विस प्राेवाइडर सिस्टम काे बेहतर बनाने और अच्छी सर्विस देने के लिए लगाते हैं. यह 2,000 रुपये से कम के ट्रांज़ैक्शन पर लागू नहीं हाेता है. यह न ताे काेई टैक्स है और न ही काेई सेस; यह पैसा भारत के कंसाेलिडेटेड फंड में जमा नहीं किया जाएगा. यह सर्विस प्राेवाइडर द्वारा बेहतर बनाने के लिए लगाया जाने वाला चार्ज है. उन्हाेंने कहा, यह सिस्टम काे बेहतर बनाने और अच्छी सर्विस देने के लिए ह