38वें पुणे फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिस पुणे फेस्टिवल’ प्रतियोगिता में आकृति शृंगारे ने पहला स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया. श्रावणी पवार और पूर्वा भिड़े रनर-अप रहीं. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तरिता शंकर और पुणे फेस्टिवल के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल के हाथों विजेताओं को ताज पहनाया गया.