चिंचवड़, 23 सितंबर (आ.प्र) पिंपरी-चिंचवड़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सह- मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एबीडी) के पद पर नगर अभियंता मनोज सेठिया को नियुक्त किया गया है. स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक चिंचवड़ स्थित ऑटो क्लस्टर में संपन्न हुई, जिसमें इस नियुक्ति पर निर्णय लिया गया. शहर के सर्वांगीण विकास को गति देने और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. पूर्व नगर अभियंता मकरंद निकम के त्यागपत्र से रिक्त हुए पद पर यह चयन किया गया है. शहर के विकास को अधिक गतिशीलता प्रदान करने वाली इस बैठक में आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, सत्ताधारी दल के नेता प्रशांत शितोले, विपक्ष के नेता भाऊसाहेब भोईर, पीएमपीएमएल के प्रबंध निदेशक महेश आव्हाड़, नगर अभियंता एवं नवनियुक्त सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एबीडी) मनोज सेठिया, निदेशक प्रदीप भार्गव तथा यशवंत भावे सहित सभी सम्मानित अधिकारी एवं निदेशक उपस्थित थे. इस अवसर पर यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इस नई नियुक्ति से पिंपरी-चिंचवड़ में चल रही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के कार्यों में और तेजी आएगी.