स्मार्ट सिटी के ज्वाइंट सीईओ पद पर शहर अभियंता मनोज सेठिया की नियुक्ति

    24-Sep-2026
Total Views |
 
CyberCrime
चिंचवड़, 23 सितंबर (आ.प्र)
पिंपरी-चिंचवड़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सह- मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एबीडी) के पद पर नगर अभियंता मनाेज सेठिया काे नियुक्त किया गया है.
 
स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक चिंचवड़ स्थित ऑटाे क्लस्टर में संपन्न हुई, जिसमें इस नियुक्ति पर निर्णय लिया गया. शहर के सर्वांगीण विकास काे गति देने और नागरिकाें काे आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस बैठक में विभिन्न विषयाें पर विस्तृत चर्चा की गई. पूर्व नगर अभियंता मकरंद निकम के त्यागपत्र से रिक्त हुए पद पर यह चयन किया गया है.
 
शहर के विकास काे अधिक गतिशीलता प्रदान करने वाली इस बैठक में आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी, सत्ताधारी दल के नेता प्रशांत शिताेले, विपक्ष के नेता भाऊसाहेब भाेईर, पीएमपीएमएल के प्रबंध निदेशक महेश आव्हाड़, नगर अभियंता एवं नवनियुक्त सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एबीडी) मनाेज सेठिया, निदेशक प्रदीप भार्गव तथा यशवंत भावे सहित सभी सम्मानित अधिकारी एवं निदेशक उपस्थित थे. इस अवसर पर यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इस नई नियुक्ति से पिंपरी-चिंचवड़ में चल रही स्मार्ट सिटी परियाेजनाओं के कार्याें में और तेजी आएगी.