प. रेलवे में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने ई-पत्रिका ‌‘ई-राजहंस‌’ का किया विमोचन

    24-Sep-2026
Total Views |

dsxcf

मुंबई, 23 सितंबर (वि.प्र.)

पश्चिम रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में 18 सितम्बर 2026 को क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई्‌‍. इस अवसर पर महाप्रबंधक के कर- कमलों से ई-पत्रिका ई-राजहंस के 64वें अंक का विमोचन हुआ तथा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाते हुए उनकी कविता कोई अर्थ नहीं का संगीतमय गायन प्रस्तुत किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने कहा कि हिंदी स्वाधीनता संग्राम से लेकर आज तक राष्ट्रीय एकता की संवाहक रही है और सरकारी कामकाज में इसका उपयोग प्रत्येक रेलकर्मी का संवैधानिक दायित्व है. मुख्य राजभाषा अधिकारी विनोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी सुनीता अहिरे ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के लिए प्रश्न-मंच का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित हिंदी कवि सम्मेलन में मुंबई के 6 प्रसिद्ध कवियों सुभाष काबरा, महेश दुबे, नवीन सी. चतुर्वेदी, पवन तिवारी, पूनम वेिशकर्मा और सुमीता केशवा ने अपनी ओजस्वी व हास्य-व्यंग्य रचनाओं से समां बांध दिया. पखवाड़े के दौरान कार्यशालाएं, चिकित्सा संगोष्ठी और अंताक्षरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही ह्‌ैं‍. इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नरेंद्र पाटील, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक सहित सभी विभागाध्यक्ष, अपर मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन सुनीता अहिरे के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ्‌‍.