सूर्य रथ पर विराजमान होंगे शारदा गजानन

    24-Sep-2026
Total Views |
 

gfgv
पुणे, 23 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अखिल मंडई मंडल के शारदा गजानन का जुलूस शाम 7 बजे निकलेगा. शारदा गजानन कोणार्क के सूर्य मंदिर रथ पर विराजमान होंगे. 32 फीट ऊंचाई के रथ पर आकर्षक लायटिंग की गई है. कलादिग्दर्शक विशाल ताजणेकर ने रथ बनाया है. रथ पर ऐश्वर्य का प्रतीक हाथी, शौर्य का प्रतीक सिंह की प्रतिकृति रहेगी. शारदा गजानन की मूर्ति के पीछे तेज के प्रतीक सूर्य की प्रतिकृति रहेगी. जयंत नगरकर नगाडा वादन, न्यू गंधर्व ब्रास बैंड, शिवगर्जना ढोल ताशा पथक शामिल होंगे. विसर्जन जुलूस मुख्य जुलूस के रास्ते से विसर्जन घाट तक निकलेगा. श्रीं की मूर्ति का विसर्जन पांचालेश्वर घाट पर किया जाएगा.