एमआईटी डब्ल्यूपीयू में वर्ल्ड पीस डे पर ‌‘वॉक फॉर पीस‌’ कार्यक्रम संपन्न

    24-Sep-2026
Total Views |
fbcvg
कोथरुड, 23 सितंबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 शांति, एकता और सद्भाव की सामूहिक अभिव्यक्ति के लिए एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित ‌‘पीस वॉक‌’ में 250 से अधिक विद्यार्थी और प्राध्यापक शामिल हुए. डब्ल्यूपीयू प्रांगण में इस कार्यक्रम का आयोजन एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो.डॉ. वेिशनाथ दा. कराड के आशीर्वाद से तथा कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वि. कराड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. डॉ. रविराज एन. सीताराम, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. प्रियांकर उपाध्याय, एमआर सूर्या सोशल फाउंडेशन के संस्थापक रमेश चौधरी प्रमुख अतिथि के रूप में तथा शांति अध्ययन विभाग के डॉ. मिलिंद पात्रे, डॉ. वैभव वाघ, प्रो. विलास कथुरे एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे. शांति पदयात्रा के बाद, शांति अध्ययन विभाग के प्रो. मधु जगदीश ने लक्ष्य अर्थव्यवस्था विषय पर एक अंतर्दृष्टिपूर्ण ध्यान और जागरूकता सत्र को संबोधित किया, जिसमें विद्यार्थियों को जागरूकता का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.